महावीर तुम्हारे जन्मोत्सव को हम घर में ही मनाएंगे : मंजू जैन
महावीर तुम्हारे जन्मोत्सव को हम घर में ही मनाएंगे।
कोई बाहर नहीं जाएगा हम भावों से मंगल गीत गाएंगे।।
कुंडलपुर में जन्मे भगवन मां त्रिशला की खुशियां अपार है।
देवों ने किया महोत्सव फूलों की आई बहार है।।
सत्य अहिंसा के पुजारी राग द्वेष विजेता हो।
क्षमा के मूरत प्रभु तुम अमित सुख के दाता हो।।
धर्म तीर्थ के हे प्रवर्तक आज दुनिया पर कष्ट अपार है।
नाम तेरा है महामंत्र सा यही सब सुखों का सार है।।
कोरोना जैसी महामारी से थरथर कांप रहा जग सारा है।
ऐसे में प्रभु तेरे नाम की माला का ही सहारा है।।
दुनिया के भगवन हो प्रभु मेरे मन के राम हो।
तेरी माला फेरने से कटते कष्ट तमाम है।।
मंजू जैन
हावड़ा